पेट्रोल पंप हड़ताल के दूसरे दिन भी 5700 पेट्रोल पंप बंद

राजस्थान। राजस्थान में गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रदेशभर के पेट्रोप पंप बंद हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप संचालक सांकेतिक हड़ताल पर चल रहे हैं। बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। गुरुवार शाम 6 बजे तक प्रदेश के तमाम पेट्रोल पंप बंद रहने वाले हैं। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने का कहना है कि ‘पहले दिन की तरह हड़ताल सुबह दस बजे शुरू हुई है। जो शाम तक चलेगी। यानी पेट्रोल पंप शाम तक बंद रहेंगे। ऐसा ही गुरुवार को भी होगा। यानी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल-डीजल और सीएनजी नहीं मिलेगी।

buzz4ai

भाटी ने बताया कि यह हड़ताल राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से पेट्रो-डीजल और सीएनजी पर लगाए गए अधिक वैट के खिलाफ की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यभर में निजी तौर पर संचालित 5 हजार 700 से अधिक पेट्रोल पंप के इस हड़ताल में शामिल हुए हैं। बता दें कि इस हड़ताल को देखते हुए मंगलवार रात और बुधवार सुबह 10 बजे पहले तक पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। जबकि इसके बाद लोग खासे परेशान नजर आए। पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो राज्य सरकार यदि इस सांकेतिक हड़ताल के बाद भी वैट कम नहीं करती है तो 15 सितंबर से वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो प्रदेश के लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

Recent Post

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के श्री दिनेश साह की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की 14 अप्रैल को 135वें जयंती साकची पुराना कोर्ट पुरानी किताब दुकान के सामने मनाई गई

Live Cricket Update

You May Like This

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के श्री दिनेश साह की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की 14 अप्रैल को 135वें जयंती साकची पुराना कोर्ट पुरानी किताब दुकान के सामने मनाई गई

जमशेदपुर: डिमना रोड, मानगो स्थित प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सा संस्थान संजीव नेत्रालय के 6वां स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर लाइव सर्जरी तथा नेत्र देखभाल पर सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया ukt