बिहार : 4 बच्चे की मां ने आशिक के लिए पति के साथ रहने से इंकार

कहते हैं कि प्यार में इंसान ना उम्र देखता है, ना जात और ना पैसा. प्यार में वह सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार रहता है. सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौक पर 4 बच्चे की मां ने आशिक के लिए बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. दरअसल, सोमवार की देर शाम मधेपुरा जिले के रहने वाली एक 4 बच्चे की मां ने अपने परिजनों के साथ दुर्गा मंदिर चौक पर अपने आशिक युवक को घेर कर जमकर हंगामा किया. महिला व आशिक युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह से मुख्य मार्ग एनएच 327 पर जाम लग गया.

4 बच्चे की मां ने आशिक के लिए किया हाई वोल्टेज ड्रामा राहगीरों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा. राहगीर उन्हें समझाते रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे. महिला एक ही बात रट रही थी कि उसने युवक से कोर्ट मैरिज किया है. इसलिए उनके साथ ही रहेगी. महिला ने कहा कि शादी का सबूत मोबाइल में कैद है. जिसे फोड़ दिया गया है. सर्व समाज के सामने अपने पति को ठुकरा दिया है. इधर,आशिक युवक थाना क्षेत्र के गजहर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मैं कुंवारा हूं. महिला चार बच्चें की मां है. अपने पति के पास रह रही है. मेरे धन-दौलत हड़पने के लिए मुझे ब्लैकमेल कर रही है. अब आखिर दोनों में से कौन सच बोल रहा है, यह तो जांच के बात ही पता चल पाएगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

5 नवंबर की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां अंतिम चरण में, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत सांसद, विधायकगण होंगे शामिल