जमशेदपुर: पी आर इंटरप्राइजेज, थिंक अनलिमिटेड दिल्ली द्वारा और आसि नेलसा इवेंट्स के सहयोग से 14 से 26 सितम्बर 2023 तक स्थानिये आमबगान मैदान, साकची, जमशेदपुर में आज उद्घाटन सम्पन्न हुआ। उक्त उद्घाटन जियाडा के निदेशक श्री प्रेम रंजन, पुलिस उपाधिक्षक श्री अनिमेश गुप्ता, एशिया के अध्यक्ष श्री इंद्र अग्रवाल, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री विजय आनंद मुनका, महा सचिव श्री मानव केडिया एवं जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविश रंजन के द्वारा संयुक्त रूप से हुआ। उक्त अवसर पर सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि इस एक्सपो में उपभोक्ता के दैनिक जरूरतों की लगभग सभी उत्पादों की प्रदर्शनी सह सेल लगी हुई है जो एक्सपो प्रेमियों के लिए निश्चय ही खुशखबरी होगी। उन्होंने इस तरह के एक्सपो का और भी अधिक आयोजन की जरूरत को बताया।
उक्त अवसर पर एक्सपो के आयोजकों ने बताया कि एक ही छत के निचे 1000 से अधिक उद्यमी और एक्सहिबीटर्स ने हिस्सा लिया। इस बी 2 बी और बी 2 सी बिज़नेस ट्रेड शो में उद्यमी 250 से अधिक स्टाल्स लगाये। हैं। एक्सपो में 150 से अधिक व्यापारिक और औधोगिक संघठन भागीदारी निभाएंगे, इसके साथ ही व्यापारियों को एक-दूसरे के व्यवसाए को जानने और समझने का अच्छा मौका होगा। इस ट्रेड फेयर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय के करीब 250 स्टाल लगे हैं। इस एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए पैसंजर और सामान के सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल, कॉम्पोनेन्ट, और सर्विसेज से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। जमशेदपुर एक्सपो 2023 के आयोजकों ने बताया की कुछ साल पहले की तुलना में अब हम अपने आस पास के जीवन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते अनुकूलन और एकीकरण को देख रहे है। हमारे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की भरी मांग और छमता है। जमशेदपुर एक्सपो इन सभी को एक छत के निचे एक साथ आने के लिए प्लेटफार्म देता है। ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य बिजनेस नेटवर्क एवं बिज़नेस प्रमोशन है। जनता को घरेलू उपयोगी उत्पाद व देश के ख्याति प्राप्त उत्पाद एक ही परिसर में उचित मूल्य में उपलब्ध करवाना है। ट्रेड फेयर में आमजन के लिए पूजा सीजन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उत्पाद व स्कीम लांच किए हैं। साथ ही फेयर में आमजन को फर्नीचर की विशाल श्रृंखला उपलब्ध घर की साज सज्जा के लिए कई ऑप्शन मिल रहें हैं। ट्रेड फेयर के दौरान लोग उत्पाद का अवलोकन व खरीदारी के अलावा लोक संगीत कार्यक्रमों का आनंद भी ले सकेंगे।
उक्त अवसर पर डायरेक्टर इवेंट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेड फेयर में स्थानिये
लोगो को ध्यान में रखते हुए विभिन राज्यों के फ़ूड स्टाल लगे हैं साथ ही बच्चों के लिए विभिन प्रकार के झूले लगे हैं।
ट्रेड फेयर में गेम शो फैशन शो, पेंटिंग कम्पटीशन, डांस और सिंगिंग कम्पटीशन रखा गया है। रोजाना लकी ड्रा के
माध्यम से अनेक इनाम दिए जायेंगे। इस ट्रेड फेयर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट की भी व्यवस्था रखी गई है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अतिथियों के अलावा संजय श्रीवास्तव, महेश योगी, विकाश सिंह, रितेश सिंह,
फ़िरोज़, अशोक कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।






