चाकू की नोक पर कर अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

चाकू की नोक पर कर अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर रेलवे स्टेशन के पास के मंगलवार को एनआईटी में पढ़ाई कर रहे एक छात्र से हुए लूट की घटना घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है। मामले में पांच बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। बता दें की कल्पनापुरी में किराए की मकान में रह रहा धनबाद जिला की निपनिया गांव का रहनेवाला एनआईटी के छात्र विकास कुमार महतो से मंगलवार को चाकू की नोक पर कर अपराधकर्मियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में सरायकेला पुलिस अधीक्षक विमल कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सागर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में चार बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू था लूट गए मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि 12 सितंबर को थाना क्षेत्र के इच्छापुर स्थित सुनसान रेलवे लाइन के पास इस घटना के प्राथमिकी अभियुक्त नितेश गोप उर्फ कटिंग तथा अविनाश मुखी उर्फ निखिल मुखी समेत पांच अपराधियों ने नित्य संस्थान से पढ़ाई कर वापस अपने कमरे में जा रहे छात्र विकास कुमार महतो के गर्दन पर चाकू लगाकर उसके मोबाइल तथा पैसे की छिनतई कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा आरआईटी सूचित किया गया। इसके बाद इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों बनता नगर का रहने वाला अविनाश मुखी उर्फ निखिल मुखी, नितेश गोप, वासुदेव लांगुरी तथा सोनू कुमार गौड़ शामिल है। पुलिस इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सागर लाल महथा के अलावे सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई