दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी, 4 की मौत

दतिया (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दो गुटों में संघर्ष हो गया और गोलीबारी भी हुई, इसमें चार लोगों की मौत हुई है, वहीं 5 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। दतिया जिले से ही राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विधायक हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में दो समाज से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ, मामला गोलीबारी तक पहुंच गई। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं पांच लोग से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना की वजह पुरानी और मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। दो गुटों में हुए संघर्ष और गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।