अस्पताल में लगी आग

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के दीप चंद अस्पताल में मंगलवार को आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। विवरण साझा करते हुए दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग लगने की सूचना सुबह 10.20 बजे मिली, जिसके बाद चार से पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ”सुबह 10.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और कोई घायल नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि आग अस्पताल भवन की पहली मंजिल पर एक फ्रिज कंप्रेसर में लगी थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।