फेमस पंजाबी एक्टर Diljit Dosanjh की नयी फिल्म का एलान, इन दो एक्ट्रेसस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर

मुंबई | साल 2021 में दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और शहनाज गिल ने फिल्म ‘हौसला रख’ से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब इन तीनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कहर बरपाने आ रही है। दिलजीत, सोनम और शहनाज़ की नई पंजाबी फिल्म के टाइटल की घोषणा हो गई है। एक कार्टून जैसा पोस्टर भी शेयर किया गया है।

इसके साथ ही ये सितारे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म! दिलजीत दोसांझ ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इश्क ने गालिब बेकार, वरना यार हम भी तो काम के थे।’ उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म को ‘हौसला रख’ की टीम बना रही है। यानी इस फिल्म को उसी फिल्म के डायरेक्टर अमरजीत सिंह डायरेक्ट करेंगे. निर्माता दलजीत सिंह थिंड और दिलजीत दोसांझ हैं। इस फिल्म की घोषणा सितंबर 2020 में की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसकी शूटिंग स्थगित कर दी गई थी।

शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके पास फिल्म ‘थैंक्स फॉर कमिंग’ है। वह साजिद खान के साथ फिल्म ‘100 परसेंट’ में भी नजर आएंगी। दिलजीत की बात करें तो वह हिंदी फिल्म ‘चमकीला’ और ‘द क्रू’ में नजर आएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।