40 सीटों पर नए चेहरों को टिकट दे रही कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2018 की कांग्रेस लहर में हारने वालों को टिकट नहीं दिया जाएगा, वहां कांग्रेस युवाओं और महिलाओं को मौका देगी. इसके अलावा कई सिटिंग विधायकों की भी टिकट कटेगी. इस तरह से लगभग 40 सीटों पर कांग्रेस नए चेहरों को टिकट देगी. इस संबंध में वरिष्ठ नेताओं की बैठक में सहमति बन गई है. भूपेश सरकार में मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के विभिन्न समितियों के गठन को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव आ गया है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अचार संहिता लगेगी. हर राजनीतिक दल लड़ने के लिए अपनी तैयारियां करती है, इस लिहाज से कल हाईकमान ने कांग्रेस की चार प्रमुख समिति बनाई है. इसमें चुनाव अभियान समिति सबसे महत्वपूर्ण है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जी को जिम्मेदारी दी गई है. चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, इसमें सबसे महत्वपूर्ण कोर ग्रुप कमेटी है, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सैलजा करेंगी, जो बहुत प्रभावशाली रहेगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।