IBD 3 के मंच पर Raveena Tondon ने सुनाया अपने जीवन का खौफनाक किस्सा

बचपन में लगभग सभी ने चीनी से बने मीठे पराठे जरूर खाये होंगे. कई लोग बड़े होने के बाद भी इसे खाने की इच्छा नहीं छोड़ पाते. दादी के हाथ के बने मीठे परांठे मुंह में एक अलग ही मिठास घोल देते हैं. चीनी और गुड़ से बने मीठे परांठे आज भी हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं तो इस बार आप मिठाई की जगह मीठा पराठा ट्राई कर सकते हैं. मीठे पराठे नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने में कभी भी बनाकर खाये जा सकते हैं. मीठा पराठा बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। मीठे परांठे बनाने में बहुत आसान हैं और मिनटों में तैयार हो जाते हैं. आमतौर पर स्वादिष्ट मीठे परांठे बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो गुड़ के साथ भी मीठे परांठे बना सकते हैं. आइए जानते हैं मीठा पराठा बनाने की आसान रेसिपी.

मीठे परांठे बनाने की सामग्री गेहूं का आटा – 1 कप देसी घी – 2 बड़े चम्मच चीनी – 3 बड़े चम्मच नमक – 1 चुटकी मीठे पराठे कैसे बनाये चीनी की तरह मीठा परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा छान लीजिए. इसके बाद आटे में थोड़ा सा घी और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. – फिर धीरे-धीरे पानी डालें और आटा मिलाएं. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न गूंथे. – आटा तैयार होने के बाद इसे 15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए. – तय समय के

बाद आटे को एक बार फिर से गूथ लीजिए, आटा तैयार होने पर इसे बीच की तरफ से लोइयां तोड़ लीजिए. इस बीच, एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें। – तवा गर्म होने पर एक लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें और फिर ऊपर से घी लगाएं. – इसके बाद आटे को चारों तरफ एक चम्मच चीनी फैलाकर दोबारा गूंथ लीजिए. – इसके बाद गोल परांठा बेल लें. – तवा गर्म होने पर इसमें एक चम्मच देसी घी डालकर फैलाएं. – फिर बेले हुए परांठे को डालकर भून लें. थोड़ी देर बाद पराठे को पलट दीजिए और ऊपर से घी लगाकर पका लीजिए.

तवा गर्म होने पर इसमें एक चम्मच देसी घी डालकर फैलाएं. – फिर बेले हुए परांठे को डालकर भून लें. थोड़ी देर बाद पराठे को पलट दीजिए और ऊपर से घी लगाकर पका लीजिए. परांठे को पलट कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लीजिए. – इसके बाद परांठे को एक प्लेट में निकाल लें. – इसी तरह एक-एक करके सारे चीनी परांठे तैयार कर लीजिए. – अब गरम-गरम परांठे दही के साथ परोसें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।