बारीडीह हाई स्कूल में डेंगू अवेयरनेस प्रोग्राम
दिनांक 11 सितंबर 2023 जिस्को की टीम के द्वारा बारीडीह हाई स्कूल में डेंगू अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया। आधे घंटे के इस अवेयरनेस प्रोग्राम में बारीडीह हाई स्कूल के सभी बच्चे, टीचर्स एवं स्टाफ उपस्थित थे। जुस्को के टीम के द्वारा डेंगू से संबंधित कई जानकारियां साझा की गई।इसके तहत बच्चों को बताया गया कि कौन से मच्छर के काटने से डेंगू होता है और डेंगू कैसे धीरे-धीरे एक से दूसरे में फैलता है। डेंगू होने के कारण और उसके रोकना रोकथाम पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बच्चों के द्वारा भी कई प्रश्न पूछे गए। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती संगीता हलदर की देखरेख में यह कार्यक्रम सफल रहा।






