किसान की मौत, निकला था सब्जी बेचने

बिलासपुर। सेंदरी में सब्जी बेचने जा रहे किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. ये हादसा सेंदरी नया पुल के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक निरतु गांव से किसान तिहार केंवट सब्जी बेचने निकला था. इस दौरान नया पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी.इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे में चक्काजाम कर दिया है. जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।