तेज रफ्तार बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री घायल

कोरबा से राजधानी रायपुर आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. कनकी-पंतोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी. हादसे में लगभग 6 यात्री घायल हुए हैं. जिनमें से दो को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे का शिकार हुई बस राधे-कृष्ण कंपनी की है. यह मामला पंतोरा थाना क्षेत्र का है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के लगभग 4:00 बजे की है,
यात्री बस पर लगभग 20 लोग सवार थे, जिसमें से सभी यात्री कोरबा बस स्टैंड से सवारी करने बैठे हुए थे. बस की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गया. हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।