शिवनाथ नदी हादसा, लापता बच्ची का शव भी बरामद

दुर्ग। शिवनाथ नदी के पुराने पुल से मंगलवार की रात को बोलेरो वाहन में डूबे सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं. अब तक लापता बच्ची गरिमा देशमुख का शव आज बेलौदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. बच्ची का शव शिवनाथ नदी की तेज धार में बहकर ग्राम बेलोदी पहुंच गया था. आज नदी से एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मछुआरों ने शव को नदी से बाहर निकाला.

बता दें कि मंगलवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गुजरते समय बोलेरो वाहन में सवार पांच लोग नदी में डूब गए थे, जिसमें से एक महिला तमेश्वरी देशमुख, एक पुरुष ललित साहू, और दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया था. इसके बाद में नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबे में सीसीटीवी फुटेज में एक और बच्ची के होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी. आखिरकार 48 घंटे के बाद बच्ची का भी शव बरामद कर लिया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।