जमशेदपुर प्रखंड समिति ने शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंप कर बागबेड़ा आदर्श थाना भवन निर्माण कराने की मांग की.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जमशेदपुर प्रखंड समिति ने शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंप कर बागबेड़ा आदर्श थाना भवन निर्माण कराने की मांग की. इस संबंध में जमशेदपुर प्रखंड समिति के अध्यक्ष बहादूर किस्कू ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से जल्द से जल्द बागबेड़ा आदर्श थाना भवन निर्माण कराने की मांग की गई. उन्होंने कहा कि बागबेड़ा के आस पास में जुगसलाई, सुंदरनगर, परसुडीह, बर्मामाइन्स में आदर्श थाना भवन क् निर्माण कराया गया है. वहीं बागबेड़ा में अब तक आदर्श थाना का निर्माण नहीं कराया गया. केवल बागबेड़ा के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों ? आदर्श थाना निर्माण के लिए एसएसपी एवं वरीय अधिकारियों से जल्द मुलाकात कर उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बागबेड़ा मं आदर्श थाना भवन निर्माण कराने की मांग की जाएगी. ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई