मुंबई: मुंबई बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो दल आज मंच पर है, वे देश के 60 फीसदी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. हमारे बीच अब सीट बटंवारे पर चर्चा होगी. अगर विपक्ष एकजुट है तो बीजेपी का जीतना मुश्किल है. इस देश में एक कारोबारी और पीएम के बीच साठगांठ है. लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग झूठ बोलकर, अफवाह फैलाकर सत्ता में आए थे. मेरा साथ कई नेताओं के बारे में कहा गया कि हमारा पैसा स्विस बैंक में जमा हैं. कहा गया कि सत्ता में आएंगे तो सभी देशवासियों को पंद्रह-पंद्रह लाख रुपये देंगे. ये झूठ बोलकर लोगों का बैंक खाता खुलवाया गया. हमने भी झांसे में आकर परिवार समेत बैंक खाता खुलवा लिया. लेकिन क्या मिला सबको पता है.
केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार सबसे अहंकारी सरकार है. यह सरकार सिर्फ एक आदमी को बचाने में जुटी है.देश में इतनी अहंकारी सरकार कभी नहीं हुई. हम पद के लिए नहीं बल्कि भारत को बचाने आगे आए हैं. Also Read – पुलवामा में पुरस्कार समारोह का आयोजन






