बिरसानगर में खाली जमीन पर फेंका जा रहा कचरा बना मुसीबत
जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 4 में खाली जमीन को साफ कराने की मांग एसडीओ से की गयी है. वहीं शुक्रवार को स्थानिय सदस्य एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर इस समस्या से अवगत करायेंगे. पड़ोस में रहने वाले विवेक कुमार ने बताया कि वे लोग इस गंदगी से तीन साल से जुझ रहे है. इस पर ना तो जमीन के मालिक और ना ही जमशेदपुर अक्षेस ध्यान दे रही है. इसकी जानकारी कई बार जमशेदपुर अक्षेस को दी गयी है, परंतु वे लोग देखकर भी इसे अंदेखा करते है. वहीं शुक्रवार को स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट चुका है और वे एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करायेंगे.वहीं उन्होंने बताया कि गंदगी और दुर्गंध के कारण बिमारियां पनप रही है. वहीं डेंगू भी बहुत तेजी से क्षेत्र में फैल रहा है. उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर प्रशासन या जमीन मालिक इस खाली पड़े जमीन तो साफ नहीं करवाती है तो वे सभी मिलकर इस जमीन को साफ करवायेंगे और इस जमीन खाली पड़े जमीन को सामजिक कार्य के उपयोग करेंगे..।






