रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शांति सरोवर परिसर पहुंची है. इस दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राष्ट्रपति के साथ है। राष्ट्रपति ब्रह्म कुमारी संस्थान के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का शुभारंभ समारोह में शामिल हो रहीं है.
राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह 9.15 बजे बिलासपुर रवाना होंगी और बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। फिर बिलासपुर से लौटकर राष्ट्रपति रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।






