अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा आज गुरूजात संघ सोनारी से भोजली शोभायात्रा निकाली गई जो कपाली घाट में विसर्जन किया गया ।

अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा आज गुरूजात संघ सोनारी से भोजली शोभायात्रा निकाली गई जो कपाली घाट में विसर्जन किया गया । हजारों की संख्या में महिलाएं ,बच्चे ,युवा , एवं बुजुर्गों तथा छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों का पूर्ण समर्थन इस कार्यक्रम में रहा । इस वर्ष भोजली में नवविवाहित दो कन्या पूजा वर्मा एवं उषा वर्मा का उजैना किया गया साथ ही रायपुर छत्तीसगढ़ से लता जंघेल ने आकर उजैना का सहयोग कर कार्यक्रम का चांद लगा दिया ।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साहू जी एवं सम्मानित अतिथि छत्तीसगढ़ युवा समिति के प्यारे लाल साहू जी का सहयोग रहा।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक एवं राष्ट्र महासचिव राजकुमार सिंह लोधी, रिपेंद्र कुमार सिंह संरक्षक किशन लाल वर्मा केंद्रीय अध्यक्ष कमल प्रसाद पप्पू,उपाध्यक्ष भुवनेश्वर राय महासचिव ज्वाला सिंह लोधी सचिव अवध राम संगठन सचिव ह्रदयानंद वर्मा कोषाध्यक्ष जे शिव कुमार राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह महिला अध्यक्ष संगीता लोधी युवा अध्यक्ष कमल प्रसाद युवा महासचिव परमेश्वर जंघेल तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री राम लोधी नरेश लाल रंजीत दास जमुना देवी गुड़िया देवी मंदा देवी सोनीराम वर्मा गुड्डी देवी एवं समस्त लोधी परिवार का सहयोग रहा । अंतिम में धन्यवाद ज्ञापन युवा अध्यक्ष कमल प्रसाद, एवं संचालन राजकुमार सिंह द्वारा किया गया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई