तालाब में चौथी कक्षा के छात्र की मौत, दोस्तों संग गया था नहाने

दुर्ग। भिलाई में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र रिहान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जामुल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेज दिया है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बॉम्बे आवास घासीदास नगर में रहने वाले फारुख खान चाकू छूरी धार करने का काम करता है। उसका 13 वर्षीय बेटा रिहान खान मंगलवार सुबह अपने दो दोस्तों के साथ सूर्यकुंड तालाब नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वो तैरते तैरते गहरे पानी में चला गया। तैरना न आने से वो डबूने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक रिहान पानी में डूब गया था। रिहान को डूबा देख उसके दोस्त वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जामुल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित