बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में न्यू वेलकम ग्रुप आयोजित कर रहा है मेला, आज हुआ भूमि पूजन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में महिलाओं का न्यू वेलकम ग्रुप मेला का आयोजन कर रहा है। इस मेले में महिला सशक्तिकरण की झलक दिखेगी। इस मेले का मंगलवार को गोपाल मैदान में भूमि पूजन हुआ। न्यू वेलकम ग्रुप की अर्चना अग्रवाल ने बताया कि 31 अगस्त को मेले का उद्घाटन होगा। इस मेले में विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। सारे उत्पाद यहां लोग प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि मेले में आएं और इसका लुत्फ उठाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित