आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन, कहा- आठ माह से नहीं मिला मानदेय

आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन, कहा- आठ माह से नहीं मिला मानदेय

आठ माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने सोमवार को डीसी ऑफिल के सामने विरोध प्रदर्शन किया उनकी मांग है कि उन्हें यथाशीघ्र मानदेय भुगतान किया गया. सेविका लक्ष्मी रानी ने बताया कि पिछले आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. मानदेय से ही घर परिवार चलता है. इससे पूर्व नियमित मानदेय मिलता था, लेकिन जनवरी 2023 से भुगतान नहीं मिल रहा है. अगस्त माह का अंतिम चल रहा है. कार्यालय में सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि जल्द मिलेगा. कब मिलेगा यह नहीं बताया जाता है.वहीं अन्य मांगों में मानदेय प्रतिमाह भुगतान करना, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना, सिलिंडर भरने की राशि भुगतान, ऑनलाइन कार्य सम्पादन के लिए स्मार्ट फोन के साथ रिचार्ज, मई महीने से पोषाहार राशि का भुगतान अविलंब हो, सीबीई का राशि भुगतान, साइकिल की राशि, रिटायमेंट बेनिफिट तीन लाख रुपये, बत्तन की उपलब्धता, चाकुलिया में चावल उपलब्ध कराने की मांग की गयी है…

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित