जोहाइर। आज दिनांक 27 अगस्त 2023 को आदिबासि कुड़मि समाज द्वारा बिरसानगर टेल्को नगर अध्यक्ष धिरेंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुड़लुंग गांव में ‘करम परब” को लेकर एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मूल रूप से आगामी 25 सितंबर 2023 को बिरसानगर में करम परब के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। दिनांक 19 सितंबर 2023 को आसपास के सभी क्षेत्रों से सभी करम उपासी ‘करमइति’ सह सभी लोगों को एक साथ लुपुंगडीह नदी घाट पर एकत्रित होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। वहाँ से एक साथ जाउआ डाला में ‘जाउआ पाता’ कर ढोल नगाड़े मांदइर के साथ जगह जगह “डहअरे जाउआ बेड़हा” करते हुए नाचते गाते सभी करम आखड़ा तक आएंगे। 26 सितंबर को इसी प्रकार एक साथ करम डाइर और जाउआ डाला का भासान किया जायेगा। इसको लेकर प्रत्येक पंचायत के गांव गांव में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा।
बैठक का संचालन सक्रिय सदस्य दिवाकर महतो ने और धन्यवाद ज्ञापन हुड़लुंग ग्रामीन महिला अध्यक्ष नंदिनी महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव प्रकाश महतो, उपाध्यक्ष उज्जवल महतो,नगर उपाध्यक्ष जगत महतो, वार्ड मेंबर सदस्य प्रेम कुमार महतो, उदित महतो,सुजित महतो,निताइ महतो,दुखु महतो,तरनी महतो,जुगल मुण्डा,कमल मुण्डा, पद्मावती महतो, ममताबाला महतो,दमयंति महतो और कुसुम रानी महतो आदि काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।






