Aaj Ka Rashifal: मुंह में राम बगल में छुरी वाले लोगों से दूर रहे इन राशियों के लोग, जानें 28 अगस्त का राशिफल

मेष
आज मुंह में राम बगल में छुरी प्रवृत्ति वाले लोगों से दूर रहें. व्यापार में मनमुताबिक लाभ मिलेगा. आपको किसी चल अचल संपत्ति से जुड़े मामले में सावधान रहना होगा. आज का दिन अच्छा बीतेगा. आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. माहौल आपके पक्ष में रहेगा.

वृष
आज सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते हुए काम में बाधा पैदा कर सकते हैं. आज अटका हुआ धन वापस मिलने के आसार है.

मिथुन
आज का दिन दैनिक उलझनों से भरा रहेगा. आपको व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है. आज आपकी मन की इच्छा पूरी होगी जिससे आपको बेहद खुशी होगी. आज किसी भी योजना में सोच समझकर धन लगाएं. आज दिन भर भागदौड़ रहने वाली है.

कर्क
आज किसी बड़े समारोह में शिरकत कर सकते हैं. आज अपनी जुबान पर संयम बरतें. किसी भी तरह के वाद विवाद में न उलझें. बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं. आज आपकी पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है.

सिंह
आज दिनभर खुशी का अहसास होने वाला है. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. किसी पारिवारिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं. गाड़ी सावधानी से चलाएं. आज आपके घर में कोई अतिथि आ सकता है. आज आपका दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है.

कन्या
आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है. अपनी सेहत पर ध्यान दें. आज कोई भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो उसके बारे में अच्छे से सोच विचार लें. परिवार में मतभेद खत्म होंगे. पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित