जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 28 अगस्त, सोमवार, पूर्वाह्न 11 बजे से शिकायत निवारण कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी ।

28 अगस्त, सोमवार, पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का होगा प्रयास, योग्य, जरूरतमंद लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त

जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 28 अगस्त, सोमवार, पूर्वाह्न 11 बजे से शिकायत निवारण कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी । शिकायतों का ऑनस्पॉट समाधान किए जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है ताकि ग्रामीण सीधे अपनी समस्याओं को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष रख सकें । जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी अपनी टीम(कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य) के साथ समाहरणालय से तथा प्रखंडों के पदाधिकारी ऑनलाइन प्रखंड से जुड़ेंगे ।

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के साथ साथ सभी योग्य, जरूरतमंद लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना है । जिससे कि उन्हें उनके पंचायत में रहकर ही उनका हक मिले तथा कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो जिला मुख्यालय नहीं आ सकते उनको ध्यान में रखकर शिकायत निवारण कार्यक्रम शुरू की जा रही है । इस एक प्रयास से लोग अपने पंचायतों में ही बैठकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकेंगे वहीं इससे लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने का समय एवं पैसा भी बचेगा ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित