अपने ही परिवार हमला करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, 3 महिलाओं की हालत नाजुक

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर शराबबंदी को लेकर मांग जोरों पर है तो दूसरी ओर शराब के चलते अपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने तीन महिलाओं पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले से घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक युवक ने अपने ही परिवार की तीन महिलाओं पर ​टंगिया से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शराब मांगी थी, लेकिन महिलाओं ने उसे मना कर दिया। शराब नहीं मिलने से बौखलाए युवक ने पास पड़े टंगिया से तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई