एसीएमई ग्रुप टाटा स्टील एसईजेड गोपालपुर औद्योगिक पार्क में एक ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट स्थापित करेगा

एसीएमई ग्रुप टाटा स्टील एसईजेड गोपालपुर औद्योगिक पार्क में एक ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट स्थापित करेगा

टाटा स्टील एसईजेड और एसीएमई क्लीन एनर्जी ने परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एसीएमई ग्रुप द्वारा इस परियोजना में कुल 27,000 करोड़ रुपये निवेश किये जाने का अनुमान है, जिसे विभिन्न चरणों में निवेश किया जाएगा

यह राज्य एवं पूर्वी भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना होगी

यह देश में सबसे बड़ी एकल स्थान ग्रीन हाइड्रोजन और इसकी डेरिवेटिव विनिर्माण सुविधा होगी

भुवनेश्वर, 25 अगस्त, 2023: टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (TSSEZL) और विविधीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई ग्रुप ने आज ओडिशा के गोपालपुर औद्योगिक पार्क में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजना स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह राज्य और पूर्वी भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना बन गई है। यह देश में सबसे बड़ी एकल स्थान ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव विनिर्माण सुविधा होगी।

निश्चित समझौते के तहत, एसीएमई क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (ACME ग्रुप) ग्रीन हाइड्रोजन और इसकी डेरिवेटिव इकाई स्थापित करने के लिए ओडिशा के गंजाम जिले में स्थित TSSEZL के गोपालपुर औद्योगिक पार्क (GIP) में 343 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा। एसीएमई ग्रुप द्वारा इस परियोजना में कुल निवेश 27,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसे विभिन्न चरणों में निवेश किया जाएगा।

टीएसएसईजेडएल के प्रबंध निदेशक मणिकांत नाइक और एसीएमई ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संदीप कश्यप के बीच, ओडिशा सरकार के उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव, आईएएस हेमंत शर्मा और ओडिशा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन (आईडीसीओ) और इंडस्ट्रियल प्रमोशन एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा लिमिटेड (आईपीआईसीओएल), और कल्याण मोहंती, कार्यकारी निदेशक, आईपीआईसीओएल की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

हेमंत शर्मा, आईएएस, प्रधान सचिव, उद्योग विभाग और चेयरमैन, आईडीसीओ और आईपीआईसीओएल, ओडिशा सरकार ने कहा, “हम ओडिशा को ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के केंद्र और हरित ईंधन अर्थव्यवस्था में अग्रणी के रूप में देखते हैं। राज्य सरकार दृढ़ता से हरित ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध है, और इसे अपने भविष्य के आधार के रूप में चिन्हित किया है। इस दृष्टिकोण को उत्प्रेरित करने के लिए, हम सर्वोत्तम श्रेणी के प्रोत्साहन की पेशकश कर रहे हैं। हमारी प्रगतिशील नीति एक स्थायी और समृद्ध भविष्य के प्रति हमारे समर्पण का प्रमाण है।

एसीएमई ग्रुप ने जीआईपी में लगभग 1.3 एमटीपीए ग्रीन अमोनिया उत्पादन सुविधा स्थापित करने की योजना बनाई है। इस ग्रीन अमोनिया का उत्पादन ग्रीन हाइड्रोजन से किया जाएगा, और उत्पादन सुविधाएं नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित की जाएंगी।

इस फैसिलिटी में उत्पादित ग्रीन अमोनिया को मौजूदा गोपालपुर बंदरगाह सुविधा से पश्चिम और पूर्व के बाजारों में निर्यात किया जाएगा, जो परियोजना स्थल के पास है। गोपालपुर औद्योगिक पार्क और गोपालपुर बंदरगाह के बीच यूटिलिटी कॉरिडोर सुचारू लॉजिस्टिक्स और पाइपलाइन कनेक्टिविटी के लिए एक समर्पित कॉरिडोर प्रदान करता है।

टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मणिकांत नाइक ने कहा, “हमें खुशी है कि प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, तैयार पर्यावरण मंजूरी और क्लियर लैंड टाइटल के साथ, गोपालपुर औद्योगिक पार्क, अपनी स्थापना के बाद से बहुत ही कम समय में, यह तेजी से भारत के पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। हम ओडिशा सरकार को उसकी उद्योग-अनुकूल नीतियों और प्रोत्साहनों के लिए भी धन्यवाद देना चाहते हैं जो ओडिशा राज्य में निवेश को आकर्षित कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारे पास पहले से ही औद्योगिक पार्क में कुछ मूल्यवान ग्राहक कार्यरत हैं और हम उत्सुकता के साथ और अधिक निवेशकों के आगे आने की उम्मीद कर रहे हैं, जो क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति को बढ़ाएंगे।”

TSSEZL, टाटा स्टील की 100% सहायक कंपनी, ओडिशा के गंजाम जिले में अपना प्रमुख औद्योगिक पार्क, गोपालपुर औद्योगिक पार्क (GIP) विकसित कर रही है। कंपनी का लक्ष्य जीआईपी को घरेलू और निर्यात-उन्मुख दोनों उद्योगों के लिए एक उभरते विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है।

एमओयू पर टिप्पणी करते हुए, एसीएमई ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन, मनोज के. उपाध्याय ने कहा, “हम ओडिशा के मुख्यमंत्री, श्री नवीन पटनायक, उद्योग विभाग, ओडिशा सरकार और अन्य के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं साथ ही राज्य में एसीएमई समूह की ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजना के लिए हितधारकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

हमने सुविधाएं स्थापित करने के लिए टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (TSSEZL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। हम ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उनके निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के लिए केंद्रीय ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्री आर के सिंह और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को भी धन्यवाद देते हैं, जो ग्रीन हाइड्रोजन और उसके डेरिवेटिव के मामले में भारत को एक वैश्विक केंद्र बना देगा।

यह परियोजना हमें प्रतिस्पर्धी मूल्य पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मेक इन इंडिया ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया की पेशकश करने में सक्षम बनाएगी। हमें ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में हाल ही में टोक्यो में आयोजित इन्वेस्ट ओडिशा शिखर सम्मेलन के सफल परिणाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसे इस परियोजना के माध्यम से साकार किया जाएगा। जापान के आईएचआई ने शिखर सम्मेलन के दौरान ओडिशा में ग्रीन ऊर्जा परियोजना में निवेश के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

गोपालपुर औद्योगिक पार्क में पहले से ही पांच अलग-अलग औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं जिनमें टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, एनाड्रोन सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, ईस्ट कोस्ट ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड और ओडिमेट रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

इसके अलावा, पार्क में दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा एक तकनीकी अमोनियम नाइट्रेट कॉम्प्लेक्स और गेल गैस लिमिटेड द्वारा एक एल-सीएनजी कन्वर्सेशन यूनिट स्थापित की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित