अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान-3 और लैंडर विक्रम की ‘चंदा मामा’ से मुलाकात पर लिखी शानदार लाइनें

मुंबई :मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान-3 और लैंडर विक्रम की ‘चंदा मामा’ से मुलाकात पर कुछ लाइनें लिखी हैं। क्विज बेस्ट रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान, बिग बी ने कुणाल सिंह डोडिया का स्वागत किया और शो शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने चंद्रयान -3 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। एपिसोड में बिग बी ने कहा, “कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान-3, अपने मामा के घर, यानि के चंदा मामा के घर पहुंचेगा।”

Leave a Comment