चंद्रयान 3 पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने देवी देवताओं से प्रार्थना की । उन्होने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान में भी भारत पूरी दुनियां मे अपनी परचम लहरा रहा है । हमारे वैज्ञानिक के कड़ी मेहनत से आज चंद्रयान-3 चांद के सतह पर लैंड करने जा रहा है । देश के प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों को नमन करते हुए रघुवर दास वे भगवान से सफलतापूर्वक लैंडिंग की कामना की
आपको बता दे चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर पूरा देश मंगल कामना कर रहा है ।






