पुलिस ने अपराधी के आवास पर नोटिस चस्पा किया

आदित्यपुर पुलिस ने हरिओम नगर रोड नंबर 1 निवासी लोबिन सिंह के घर पर नोटिस चिपकाया.

इसमें कोर्ट में सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है. जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है.

इसी क्रम में कुख्यात अपराधियों के घर पर इश्तेहार चिपकाकर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी जा रही है. अगर वे सरेंडर नहीं करते हैं तो पुलिस उन अपराधियों के घरों की कुर्की कर लेगी. एसआई मकसूद अहमद ने बताया कि लोबिन सिंह कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद कोर्ट से इश्तेहार चिपकाने का आदेश मिला है.

Leave a Comment