सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय में नशामुक्ति अभियान को लेकर बैठक हुई.
नशामुक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. बैठक का संचालन पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स ने किया.
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जिले में चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान (15 अगस्त से 14 सितम्बर 2023) के तहत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अपने स्तर से लोगों के बीच अभियान का सफल संचालन, जागरूकता कार्यक्रम/प्रचार आदि सुनिश्चित करना .
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे किसानों को चिन्हित कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये. ताकि वे अवैध खेती करने के बजाय अन्य विकल्प तलाश सकें. उपायुक्त ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशामुक्ति के तहत लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि नशे की जाल में फंसने वाले युवा आगे चलकर चोरी, छिनतई, डकैती और दुर्घटना जैसे अपराधों में शामिल हो जाते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्ति अभियान के सफल संचालन में ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की अहम भूमिका है, वे अपने क्षेत्र में अफीम एवं गांजा की खेती की सूचना तुरंत नजदीकी प्रशासन को दें.
उपायुक्त ने कहा कि परिवार के विकास को गति देने में महिलाओं का अहम योगदान होता है, इससे पहले कि परिवार के बच्चे गलत राह पर चलकर समाज में नशा (अफीम/गांजा/चरस/हेरोइन/कोकीन) की ओर बढ़ें. ऐसे पदार्थों के पनपने (अवैध खेती) पर रोक लगनी चाहिए।






