BSNL के इस प्लान ने सबको किया पस्त, 400 रुपये से कम में 150 दिन की वैलिडिटी साथ में 2GB डेटा डेली

बीएसएनएल के पास अपने यूजर्स के लिए अलग अलग रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार पैक ले सकते हैं। बीएसएनएल के पास कई प्लान्स ऐसे हैं जिनमें आपको लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल के पास सस्ते से लेकर महंगे और शार्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। बीएसएनएल अपने यूजर्स को हमेशा ही कम पैसे में ज्यादा से ज्यादा ऑफर देती है। इसके प्लान सबसे ज्यादा किफायती होते हैं। अगर आप BSNL यूजर हैं आप लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपको एक खास प्लान की जानकारी देने वाले हैं।

वैसे तो बीएसएनएल के पास अपने यूजर्स के लिए अलग अलग रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार पैक ले सकते हैं। लेकिन कई ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी भी चाहिए होती है उनके लिए बीएसएनएल एक खास रिचार्ज प्लान लेकर आया है वो भी सस्ते दाम में। आपको 400 रुपये से कम में करीब 5 महीने की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो सिर्फ 397 रुपये में आता है। कंपनी इसमें अपने यूजर्स को कई बेहतरीन ऑफर देती है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको इसमें 150 दिन की वैलिडिटी मिलती है यानी आप एक ही बार में 5 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।

397 रुपये का यह प्लान उन यूजर्स के लिए भी बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा होती है। इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। हालांकि आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि इस प्लान में आपको सिम 150 दिन तक एक्टिव रहेगा लेकिन आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 2GB डेटा का फायदा सिर्फ 30 दिनों तक ही मिलेगा। एक महीने तक आपको हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई