कदमा सरकार योगा रवींद्र भवन में मनाया अपनी सिल्वर जुबिली समारोह, एसएसपी प्रभात कुमार ने हर किसी को रोजाना योगाभ्यास करने को किया प्रेरित

कदमा सरकार योगा रवींद्र भवन में मनाया अपनी सिल्वर जुबिली समारोह, एसएसपी प्रभात कुमार ने हर किसी को रोजाना योगाभ्यास करने को किया प्रेरित

योग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकदमा के सरकार योगा एकेडमी का सिल्वर जुबिली समारोह रविवार को साकची रवीन्द्र भवन में आयोजित हुआ. समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार एवं कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, टाटा स्टील के पूर्व वीपी टी मुखर्जी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, योगासन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह तथा एलीट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक निशांत दयाल सहित अन्य अतिथियों ने समारोह का उद्घाटन किया. इस दौरान अलग-अलग श्रेणी तथा दो दिनों तक चली जिला योग प्रतियोगिता के लगभग 350 प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर एसएसपी ने एकेडमी के 25 वर्षों की यादों को समेटे सोवीनियर का विमोचन भी किया,एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग करनेवाले न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रुप से भी फिट रहते हैं. इसलिए रोग से बचने के लिए सभी को प्रतिदिन इसके लिए समय निकालना चाहिए और कम से कम एक घंटा जरूर परिश्रम करना चाहिये. उन्होंने कहा कि उनका काफी व्यस्ततम रूटीन रहता है, इसके बावजूद वे नियमित रूप से योग करते हैं. मौके पर डॉ शुक्ला मोहंती ने कहा कि योग न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखता है, बल्कि हमें एक अनुशासित जीवन भी प्रदान करता है. यह लोगों को रोजगार से भी जोड़ता है. उन्होंने ‘योग कीजिये, निरोग रहिये’ का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि इसे जिंदगी में जरूर उतारें, क्योंकि क्योंकि योग मन को भी शुद्ध रखता है.एकेडमी के संस्थापक व निदेशक अंशु सरकार ने स्वास्थ्य को जीवन में सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि शारीरिक क्षमता से भी बड़ी मानसिक क्षमता है. इसके सहारे हम हारी हुई बाजी को भी जीत सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया. मौके पर एकेडमी के कई विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें योगा लवर्स एवार्ड, एकेडमी के पुराने विद्यार्थी (पुरुष-महिला), बेस्ट हेल्पिंग हैंड ऑफ एकेडमी, अनुशासित विद्यार्थी (पुरुष-महिला) तथा एकेडमी के आज्ञाकारी विद्यार्थी 2023 (पुरुष-महिला) शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशु सरकार के साथ अर्जुन शर्मा, रविशंकर नेवार, ललिता शर्मा, आरती झा, प्रज्ञा पारोमिता दास, लक्ष्मी साहू, श्रावणी बोस, रानी सिंह, शेफाली गोराई, अजय वर्मा, देव कुमार सेन, सहर्ष अमृत, शुभम कुमार, शर्मिष्ठा राय, शिखा शर्मा, विनीता सिन्हा, गौरी कर, इराक्षी सामल, संगीता डे, किरण कुमारी, सुष्मिता दास, करुणा धरासिंह, रंजना सरकार, शीला गुप्ता, ममता सिंह, बबिता पाणिग्रही, ममता पाणिग्रही, धनंजय कुमार आदि ने सहयोग किया।

Leave a Comment