होटल में युवक ने लगाई आग की जांच शुरू

जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 में राकेश नामक युवक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली ।वैसे इस घटना में युवक की प्रेमिका मीरा दास भी झुलस गई है ।बताया जा रहा है महिला शादीशुदा है उसके बाद राकेश नामक युवक से प्रेम कर बैठी दो साल से दोनों का प्रेम संबंध था।उधर युवक अपना बर्थडे पार्टी मनाने होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 को बुक किया 10:30 में युवक ने बुक की और सुबह के लगभग 4:30 बजे महिला होटल पहुंची ।उसके बाद दोनों ने केक काटा और युवक ने जब शादी का दबाव बनाया तो महिला ने शादी करने से इनकार दी। फिर क्या था युवक ने मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवक की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई हैं।जबकि महिला 40% जल चुकी है ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने होटल पहुंच होटल के कर्मचारी और मैनेजर से पूछताछ की फिलहाल प्रतिष्ठा में आत्महत्या लग रहा है वैसे पुलिस जांचआने के बाद पूरा मामला क्या है । वही महिला का इलाज टीएमएच में चल रहा है जबकि युवक को रिम्स रेफर कर दिया गया हैं।

Leave a Comment