जमशेदपुर बाढ़ अलर्ट: चांडिल बांध के रेडियल गेट खोले गए

जमशेदपुर : ऊपरी क्षेत्र में बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने लगा है. जलस्तर बढ़ते देख परियोजना प्रशासन ने बांध का दूसरा रेडियल गेट खोल दिया है.

गुरुवार की सुबह चांडिल डैम का रेडियल गेट नंबर छह 20 सेमी खोल दिया गया. फिलहाल चांडिल डैम का जलस्तर 181.20 मीटर दर्ज किया गया है. चांडिल डैम का जलस्तर कम किया जा रहा है, ताकि बरसात के मौसम में अचानक जलस्तर न बढ़े.

इससे पहले रविवार को बांध का जलस्तर 180.65 मीटर दर्ज होने पर गेट नंबर 11 को 30 सेमी तक खोला गया था. फिलहाल चांडिल डैम के दो रेडियल गेट खुले हैं.

बताया गया कि सुरक्षा एहतियात के तौर पर रेडियल गेट खोल दिया गया है, ताकि बारिश के बीच अचानक जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र के किसी भी गांव में पानी न घुस जाये. हर साल बरसात के मौसम में चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद डूब क्षेत्र के विस्थापित गांव डूब जाते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित