गांजा के साथ तस्करों को GRP पुलिस ने पकड़ा, कीमत लाखों रूपए

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहा पुलिस ने दो अंतर्राजीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली जानकारी पर जीआरपी पुलिस ने पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल डब्बे में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों सुनील पात्रों और भक्तो भोई के पास से लगभग 11 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग 1लाख 14 हजार रुपए आंकी गई है को जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी गंजे को लेकर तीतलागढ़ उड़ीसा से गोंदिया महाराष्ट्र जा रहे थे । आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई