मेष राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. साथ ही आपके भीतर भाईचारे की भावना बढ़ेगी. परिणामस्वरूप भाई बंधुओं से बनी कुछ दूरियां कम होंगी. यदि आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर फोकस रहा, तो वह आसानी से पूरा होता दिख रहा है. सामाजिक गतिविधियों में आपका पूरा योगदान रहेगा. घर परिवार में चल रही अनबन को लेकर आज आपसे बातचीत हो सकती है. बिजनेस में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने की जरूरत है.
वृषभ राशिः आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है. आपका पूरा जोर आधुनिक संसाधनों को जुटाने पर रहेगा. आज परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.आज आप अपने कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे. इससे आपके भीतर जोश की भावना बनी रहेगी. घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. बड़ों की सलाह पर चलने से आप अपनी सारी मुश्किलों से छुटकारा पा सकते हैं.
मिथुनः आज इस राशि के जातकों का उनकी पत्नी और बच्चों से वात-विवाद हो सकता है. इस वजह से आपका मूड ठीक नहीं रहेगा. क्रोध की वजह से कोई ऐसा निर्णय लेने से बचें, जिससे बाद में आपको नुकसान उठाना पड़े. व्यापार-व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा. कोई नया मकान या वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है.
कर्क राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपके सभी सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं. इससे व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है. आज आप व्यवसाय के क्षेत्र में कोई नई डील या समझौता कर सकते हैं. पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा व परिवार के साथ कोई बड़ा डिसीजन अपने और बच्चों के हित में ले सकते हैं.
सिंह राशिः आज के दिन आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें. किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है. परिवार के लोगों से कुछ आपसी मतभेद हो सकता है. व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. इसके अलावा आज के दिन आपके हाथ से कोई बड़ी डील या समझौता निकल सकता है.
कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.इसके अलावा बड़ों का सहयोग और समर्थन आपको हासिल होगा. बस आप अपनी डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें और खान-पान पर पूरा ध्यान दें. अन्यथा कोई समस्या हो सकती है. आज के दिन आप शुभ कार्यों को बढ़ावा देंगे. कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके हर काम में मदद करेंगे. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा. भाई बहन से आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इसके अलावा माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं.
तुला राशि: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा बीतने वाला नहीं है. शाम के समय आपको कोई बुरा समाचार मिल सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं. इसके अलावा व्यवसाय के क्षेत्र में आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे. शाम को थोड़ी थकान महसूस होगी.
वृश्चिक राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है. नौकरीपेशा में लगे लोगों का टारगेट पूरा होगा. इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है. पार्टनरशिप के सभी काम सफल रहेंगे. पिता से भी आर्थिक लाभ की संभावना दिख रही है. आज किसी प्रियपात्र और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
धनु राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ खास बीतने वाला नहीं है. मन में किसी बात को लेकर ग्लानी का भाव रहेगा. अपनी क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें. साथ ही परिजनों के साथ किसी भी टॉपिक पर वाद-विवाद न करें. किसी नए काम की शुरुआत आज के दिन न करें.
मकर राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मौज-मस्ती में गुजरने वाला है. व्यापार के क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी. इससे पूरे परिवार में जश्न का माहौल रहेगा. हालांकि, दोपहर के समय आपका मन किसी महत्वपूर्ण काम में नहीं लगेगा. इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.
कुंभ राशिः आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी है. व्यापार में लगे लोगों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेगा. ऐसे में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है. पूरे दिन घर में खुशी का माहौल बना रहेगा.
मीन राशिः किसी बात को लेकर मन में अशांति छाई रहेगी. साथ ही आकस्मिक धन का खर्च बढ़ सकता है. शारीरिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा नहीं रहेगा. हालांकि, दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का माहौल बन जाएगा. आपको अपने कार्यक्षेत्र में यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी. व्यापार में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी.






