तिरंगा यात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेगा कृतांश
आज दिनांक 13 अगस्त को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया,प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा महामंत्री हेमंत अग्रवाल,कार्यक्रम संयोजक आलोक बाजपाई,कोषाध्यक्ष सन्नी सिंह भामरा ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।
सामाजिक संस्था कृतांश एक नई पहल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस भव्य यात्रा के माध्यम से संस्था उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी जिनके शहादत के कारण हमे अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली।देशभक्ति गीत से सराबोर माहौल में भारत माता की झांकी इस यात्रा को भव्यता देगी।जुगसलाई एवं आस पास के लोगो के बीच इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुकता हैं।
संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है,इस बार 100 मीटर लंबा तिरंगा निकाला जाएगा करीबन 400 लोग तिरंगा को पकड़ कर चलेंगे।
संस्था के महामंत्री हेमंत अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में संस्था द्वारा शहीद भगत सिंह चौक में 1111 दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा,
कार्यक्रम के संयोजक आलोक बाजपाई ने बताया कि इस यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति के शामिल होगे,श्री बाजपेई ने कहा की तिरंगा यात्रा पिछले 2 वर्षों से आयोजित की जा रही है और इस बार कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा तमाम देशभक्त भाइयों बहनों से आगरा है क्योंकि कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें
कोषाध्यक्ष सन्नी सिंह भामरा ने अपील की है की अधिक से अधिक लोग इस यात्रा से जुड़े और गौरवपूर्ण यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।
इस यात्रा को भव्य बनाने में मुख्य रूप से चिंटू शर्मा,चंदन शर्मा,पंकज अग्रवाल,हर्षल पांडे,सुधाकर दुबे,कृष्णा शर्मा,बबलू नायक,हेमंत हर्ष अग्रवाल, अरविंदर कौर,निहाल सिंह,बिरसा हांसदा, शशि मिश्रा, अमित सिंह,राकेश शर्मा,अमित शर्मा,उत्सव,रियांश,मुकुल,सागर,कौशल,राजा,आकाश,निक्कू,लिट्टू,एकलव्य,तपन,नीरज,जीतेश,प्रकाश,प्रफुल, विकाश,संदीप अग्रवाल,मिट्ठू बरनवाल,आदित्य,सौरव यादव,कुणाल किशोर,विकाश यादव आदि सक्रिय है।






