जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. हालांकि मौसम की बेरुखी के कारण मुख्य समारोह स्थल गोपाल मैदान का आउटफील्ड गीला है. बावजूद इसके शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. जिसमें उपायुक्त, एसएसपी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल पूरा कर लिया गया है. मैदान में कुछ कमियां है जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है, उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस तक मैदान की कमियों को दुरुस्त कर लिया जाएगा. वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जताया और कहा मुख्य समारोह के दिन पूरी तैयारी रहेगी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उन्होंने शहर में रक्तदान करने वाले युवकों को रफ ड्राइविंग नहीं करने की सलाह दी और स्वतंत्रता दिवस को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की बात कही।






