ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ आदित्यपुर थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती से 750 पैकेट ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सरायकेला एसपी विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त की जा रही है, जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मोहम्मद फिरोज नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली गई।
इस दौरान उसके पास से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति मोगला द्वारा की जाती थी. एसपी ने कहा कि मोगला के खिलाफ कुर्की वारंट जारी करने के लिए वे कोर्ट से प्रार्थना करेंगे.






