साकची बाजार मुढ़ी लाइन में लगी आग, तीन दुकानें जली

साकची बाजार मुढ़ी लाइन में लगी आग, तीन दुकानें जली
साकची थाना अंतर्गत मुढ़ी लाइन में रविवार देर रात अचानक आग लग गई. इस अगलगी की घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गई. दुकानों से आग की लपटें उठती है देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर अग्निशमन की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई.इस घटना में मोबाइल, मुढ़ी और रद्दी की दुकानें जलकर राख हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले एक दुकान में आग लगी, इसके बाद धीरे-धीरे कर अन्य दुकानों में आग पहुंच गई. जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, परंतु शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है. इस घटना से दुकानदारों को कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी नहीं हो सका है.।

Leave a Comment