डालसा ने स्कूलों में चलाया विधिक जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को मिली कानून की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे के निर्देश पर एवं सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी महोदय के मार्गदर्शन में धीरौल पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय धीरौल एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में डालसा की ओर से अंकित कुमार (एल.ए.डी.सी जमशेदपुर)उपस्थित थे जिनके द्वारा विद्यार्थियों को डालसा के बारे बताते हुए उसके गठन कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया साथ ही गुड टच बेड टच,शिक्षा के अधिकार,पॉक्सो एक्ट,बाल विवाह,बाल मजदूरी,मानव तस्करी,साइबर अपराध,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट(स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर)आपदा तथा दुर्घटना के शिकार हुए पीढ़ित परिवारों को मिलने वाले पीढ़ित मुआवजा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कानूनी परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस सेवा 100/112,महिला सुरक्षा की हेल्फ लाइन नंबर 181,साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन न.1930 जैसे जरूरी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी साझा की गई।मौके पर डालसा से अंकित कुमार (एल.ए.डी.सी)जमशेदपुर एवं पी एल वी सह अधिकार मित्र सुजय दत्ता,बालेश्वर दास पोटका से पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ज्योत्सना गोप,कुरूमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,गौतम सरदार आदि मौजूद रहें।





