जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का श्रावणी मेला का कटऑफ को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर में विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की करने की मांग की
सावन के पवित्र महीने को लेकर झारखंड सरकार की ओर से श्रावणी मेला का कटऑफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ पूरे झारखंड सहित जमशेदपुर के विभिन्न चौक चौराहों में लगाया गया है जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा सावन मेला का शुभकामनाएं दी गई है बीती रात साकची को चक्कर में लगे कटऑफ को बीती रात असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ फोड़ कर फाड़ दिया गया जिसकी जानकारी शुक्रवार को होने पर JMM के कार्यकर्ता साकची गोलचक्कर पहुंच कर दोषियों को गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए जिसके बाद साकची पुलिस और JNAC घटना स्थल से क्षतिग्रस्त कट ऑफ को हटाकर मामला को शांत कराया।






