किशोर ने किया राइफल ऑर्डर, जब पार्सल घर पहुंची तो हैरान हुई मां

नीदरलैंड। अभी तक आपने ऑनलाइन फूड आइटम्स, गैजेट्स या दूसरे घरेलू आइटम्स मंगवाए होंगे. लेकिन 8 साल के एक लड़के ने डार्क वेब (Dark Web) के जरिए ऑनलाइन AK-47 ऑर्डर कर दी. हैरानी की बात यह है कि उसे ये राइफल डिलीवर भी कर दी गई. खुद लड़के की मां ने इस हैरतअंगेज कहानी को बयां किया है. मामला नीदरलैंड का है.

महिला ने दावा किया कि उसके 8 वर्षीय बेटे ने उसकी जानकारी के बिना ऑनलाइन AK-47 खरीद डाली. ये राइफल जब घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए. उसने फौरन जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि इसके पीछे इंटरनेट की काली दुनिया डार्क वेब थी, जहां धड़ल्ले से इस तरह के अवैध काम होते हैं. डार्क वेब इंटरनेट का वो हिस्सा है, जहां पर मौजूद कंटेंट तक Google, Bing जैसे सर्च इंजन के जरिए नहीं पहुंचा जा सकता. इसके लिए स्पेशल ब्राउजर और परमिशन की जरूरत होती है. डार्क वेब पर मौजूद कंटेंट किसी कानून के दायरे में नहीं आता. इसके जरिए ड्रग्स, हथियार सहित तमाम गैरकानूनी काम होते हैं. ये Onion Routing टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जो यूजर्स को ट्रैकिंग और सर्विलांस से बचाता है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई