शेयर बाजार में 3 दिन की कमजोरी के बाद लौटी अच्छी तेजी, सेंसेक्स 351 अंक उछलकर 66,700 के पार निकला

बीएसई सेंसेक्स 351.49 अंक चढ़कर 66,707.20 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 97.70 अंक की तेजी के साथ 19,778.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार ने कमजोरी का सिलसिला आज तोड़ने में कामयाब रहा। तीन दिन बाजार में बिकवाली हावी रहने के बाद बुधवार को मजबूती लौटी। रिलायंस और एलएंडटी, आईटीसी जैसे हेवीवैट शेयरों के दम पर स्टॉक मार्केट हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 351.49 अंक चढ़कर 66,707.20 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 97.70 अंक की तेजी के साथ 19,778.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों पर नजर डालें तो 30 में से 19 शेयर तेजी में और 11 शेयर कमजोरी में बंद हुए। सबसे अधिक 3.47% की तेजी एलएंडटी के शेयरों में देखने को मिला। अगर निफ्टी 50 को देखें तो 31 शेयरों में तेजी और 18 में कमजोरी देखने को मिली। 2 शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित