कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम प्रवेश (सत्र 2023-27) के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई थी। कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए कुल 27,619 आवेदन प्राप्त हुए थे। सबसे अधिक 2,947 आवेदन घाटशिला कॉलेज के लिए आये थे. केयू के तहत यूजी कोर्स के लिए अन्य कॉलेजों में प्राप्त आवेदनों की संख्या में टाटा कॉलेज चाईबासा (2,892), एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर (2,500), ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर (2,034), सिंहभूम कॉलेज चांडिल (1,998), जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज (1,760), जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर (1,731) और केएस कॉलेज सरायकेला (1,693) शामिल हैं। एमबीएनएएस इंस्टीट्यूट ऑफ ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर के लिए केवल एक आवेदन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय जल्द ही प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहली मेरिट सूची जारी करेगा






