सिलाई मशीन मिलने से संगीता के जीवन में आई खुशहाली

नारायणपुर। जिला नारायणपुर स्थित ग्राम गढ़बेंगाल की संगीता मण्डावी ने बताया कि मैं कक्षा 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई सेंटर से सिलाई का प्रशिक्षण लेकर काम कर रही हूं। मेरे पास सिलाई मशीन लेने के लिए पैसे थे। मेरी सहेली के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग विभाग जिला पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान राशि के साथ ऋण प्रदाय किया जाता है। जानकारी मिलने के बाद संगीता मण्डावी ने खादी ग्रामोद्योग विभाग से संपर्क कर अपना ऋण प्रकरण फार्म नियमानुसार भरकर विभाग में जमा किया। तत्पश्चात विभाग द्वारा परीक्षण करने के पश्चात 3 लाख रूपये ऋण स्वीकृत कर वस्त्र निर्माण हेतु राशि प्रदान किया गया, जिससे वह सिलाई सेंटर स्थापित कर महीने में लगभग 6 से 7 हजार रूपये की आमदनी कर रही है और अपने परिवार का भरण पोषण कर नियमित रूप से ऋण अदा कर रही हैं। उन्होने राज्य सरकार के उक्त योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।