क़दमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन परिसर में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब जुस्को के द्वारा भवन को आवंटित जमीन को सड़क बनाने के नाम पर कब्ज़ा किया जाने लगा.

कदमा सहजानंद सरस्वती भवन की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर हंगामा, ब्रह्मर्षि समाज ने काम रोकवाया, विकास सिंह ने कदमा थाने में दर्ज कराई शिकायत

क़दमा स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन परिसर में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब जुस्को के द्वारा भवन को आवंटित जमीन को सड़क बनाने के नाम पर कब्ज़ा किया जाने लगा. समाज के लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया साथ ही उक्त स्थान पर काम भी बंद करा दिया. इस मामले में अग्रणी समाज सेवी विकास सिंह ने क़दमा थाने में जुस्को के अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई.,
बता दें कि उक्त जमीन स्वामी सहजानंद सरस्वती भवन के लिए आवंटित है और भूमिहार समाज के कई धार्मिक अनुष्ठान भी उक्त परिसर में ही आयोजित होते हैं. उसके ठीक बगल में टाटा कंपनी के फ्लैट भी मौजूद हैं. शिकायतकर्ता विकास सिंह ने कहा है कि कंपनी के अधिकारी भवन के बाहर से गुजरी सड़क को भवन परिसर के अंदर से ले जाना चाहती है एवं भवन की जमीन पर सड़क बनाना चाहती है, जिसका सभी विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी के कई लोगों ने भवन परिसर में लोगों के साथ हाथपाई की जिसके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है,साथ ही उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई