जमशेदपुर में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकासी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. ताजा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र का है जहां रतनलाल महतो से ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 24 हजार रुपये की निकासी कर ली. जानकारी मिलने पर रतन लाल ने आजादनगर थाना में मामला दर्ज कराया है. रतनलाल सुरक्षा गार्ड का काम करता है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया है कि 16-17 जुलाई की देर रात वह पारडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये की निकासी करने गया था. इसी बीच रुपये नहीं निकले पर एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड फंस गया. बाहर खड़े एक युवक ने कहा कि वह मदद कर एटीएम कार्ड निकाल देगा. थोड़ी देर बाद उसने एटीएम कार्ड निकालकर वापस कर दिया इतने में ही उसने एटीएम कार्ड बदल दिया. घर लौटने के बाद 24 हजार रुपये की निकासी का एक मैसेज आया.






