पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से UP के एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने 6 घंटे तक पूछताछ की। ATS ने उसके पति सचिन से भी पूछताछ की। इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनपुट मिला है कि उसके चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार हैं, भाई भी सैनिक है। सीमा के पासपोर्ट और मोबाइल डिटेल्स की जांच की जा रही है।