विधायक ने की खेत की जुताई, मेयर पत्नी भी रही साथ

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। मानसून आते ही खेती किसानी का काम शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ में भी किसान अपने खेतों में रोपा लगाने का काम कर रहे हैं. मनेंद्रगढ़ में भी इस समय किसान अपने खेतों में ही नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल भी खेतों में हल चलाते नजर आ रहे हैं. खेती के काम में विधायक जी की पत्नी भी साथ दे रही हैं. विनय जायसवाल बैलों से जुताई कर रहे हैं तो उनकी मेयर पत्नी कंचन जायसवाल रोपा लगाने में जुटी हुई हैं. साफ सफेद कपड़ों में विधायक का कीचड़ में बैलौं से हल जोतने का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं. जुताई के दौरान विधायक देसी अंदाज में बैलों को हांकते हुए खेत में आगे बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के एक किसान के खेत में रोपा लगाते और ट्रैक्टर से जोताई करते नजर आए थे. शायद राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल भी पत्नी के साथ सुबह सुबह खेत पहुंच गए और खेती में हाथ आजमाने लगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।